पंडित प्रदीप मिश्रा की भिलाई में शुरू हुई शिव कथा, लाखों लोग पहुँच रहे है कथा सुनने ?

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

  •  भिलाई  में पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंच से छत्तीसगढ़ वालों को खुशखबरी देते हुए बताया कि 23 जुलाई से उनकी कथा लखनऊ में होने वाली थी लेकिन कुछ परेशानियां आने के कारण लखनऊ की कथा को कैंसिल कर दिया गया है। इसलिए अब ये कथा 25 जुलाई से छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में होगी। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सावन के महीने में शिवमहापुराण सुनने का पुण्य छत्तीसगढ़ वालों को मिलने वाला है। कथा का स्थान , जयंती स्‍टेडियम, भिलाई रहेगा। कथा अपने निर्धारित समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।देश- विदेश में शिव महापुराण की कथा सुनाने वाले प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की भिलाई में कथा शुरू हो गई है. कथा सुनने के लिए लाखों लोग पहुचें|