दुर्ग पुलगांव के नाले में मिली लाश 18 जून से था गुमशुदा मारपीट के बाद की हत्या

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

सोमनी क्षेत्र की  यह घटना है दिनेश आदिल जो 18 जून से गुमशुदा था| जिससे  उनके परिजनों ने गुमशुदगी का केस सोमनी थाने पर किया था| उस व्यक्ति का नाम दिनेश आदिल उम्र 26 साल है|  जिसका आज दोपहर दुर्ग पुलगांव नाले में दिनेश आदिल की लाश मिली इसकी जानकारी तब मिली जब दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया और उन्होंने बताया कि दिनेश आदिल के साथ मारपीट की घटना हुई थी | फिर इस घटना के बाद उसे मार दिया गया और उसे मारकर इस नाले में जलकुंभी के बीच में फेंक दिया गया जलकुंभी के वजह से कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वहां क्या है SDRF की टीम के साथ दुर्ग पुलिस भी वहां पहुंची और इसमें जांच पड़ताल के दौरान दिनेश आदिल का जो शरीर है उसे नाले से निकल गया और वहां दो आरोपी भी मौजूद है जिन्होंने बताया कि यहां पर दिनेश आदिल को फेंका गया था और जिस पत्थर को बांधकर फेंका गया था वह पत्थर भी वहां मिला|