दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही: महादेव सट्टा ऐप मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार,मुखबिर की सूचना पर उतई से पकड़े संदिग्ध से मिले क्लू ने बिहार में आरोपियों तक पहुंचाया....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही: महादेव सट्टा ऐप मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार,मुखबिर की सूचना पर उतई से पकड़े संदिग्ध से मिले क्लू ने बिहार में आरोपियों तक पहुंचाया....

दुर्ग पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप से जुड़े एक बड़े मामले में शुक्रवार को जबरदस्त छापेमारी की है जिसमें 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है इस आरोपियों के पास से पुलिस को महादेव सट्टा बैंकिंग ऐप, रेड्डी अन्ना एप्स और अन्य बैंकिंग ऐप के संचालकों के साथ कई लिंक मिले हैं। फिलहाल पुलिस इस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बिहार के आरा से हैं।

दुर्ग पुलिस की क्रीम ब्रांच और उतई थाना की टीम ने सटोरियों की निशान देही पर एक किराए के मकान से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इन आरोपियों के पास से महादेव ऐप ,रेड्डी अन्ना 250,और लेजर 21 संचालकों के लिंक भी मिले हैं।

एसडीओपी आशीष बंछोर ने पुलिस टीम ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार करने वाले संदेहियो पर निगरानी रखी हुई थी। विशेष सूत्र भी लगाए गए थे। जिन्होंने टीम को जानकारी दी कि बिहार में आरा निवासी अभिषेक कुमार ऑनलाइन गेमिंग सट्टा एप्स के जरिए सट्टेबाजी कर रहा है।

संदिग्ध की गिरफ्तारी : सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उतई बस स्टैंड से संदिग्ध अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया।प्रारंभिक पूछताछ में अभिषेक कुमार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन बाद में उसने ओम सिंह नामक व्यक्ति के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग सट्टा एप्स के जरिए सट्टेबाजी की बात कबूल की। 

उसने यह भी बताया कि वह नई आईडी बैंक पासबुक एटीएम कार्ड और चेक बुक लेने के लिए उतई बस स्टैंड पर इंतजार कर रहा था पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके 5 से 7 लैपटॉप 23 मोबाइल फोन 3 चेक बुक 2 पासबुक, 1 एटीएम कार्ड 1 रजिस्टर्ड और 2 नोटबुक बरामद किए।

बिहार से गिरफ्तारी : अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने बिहार के आरा में छापेमारी की और वहां से अन्य 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रजनेश सिंह, रवि कुमार, शिशुपाल सिंह, शंकर यादव, अमित कुमार सिंह, अविनाश कुमार, ऋषभ कुमार सिंह,प्रिंस कुमार और रिशांत सिंह शामिल है।

दुर्ग पुलिस की यह कार्यवाही सट्टेबाजी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है।और इससे यह साफ है कि ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर है।फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।