छत्तीसगढ़ में साक्षी हत्याकांड जैसा मामला , सरेआम नकाबपोश शख्स ने युवती को चाक़ू से गोदकर उतारा मौत के घाट , आरोपी फरार..

त्वरित ख़बरें - निशा बिश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है| जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहाँ एक नकाबपोश शख्स ने दिनदहाड़े एक युवती पर 15 से ज्यादा बार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आप स्तब्ध रह जाएंगे।

घटना का विवरण -गौरेला स्टेट बैंक के सामने की इस घटना में एक सफेद स्कूटी पर बैठा हुआ युवक और उसके दोनों ओर खड़े दो नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर तक बातचीत के बाद अचानक युवक चाकू निकालकर युवती पर हमला करने लगता है। वो लगातार उस पर वार करता रहता है, जब तक उसकी जान नहीं चली जाती। इस दौरान कई लोग वहाँ मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। घटना को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है | हालाँकि पुलिस जांच द्वारा मामले के पीछे का कारन ज्ञात हो सकेगा |

मर्डर का वीडियो -वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूटी पर बैठा हुआ युवक डर कर वहाँ से भाग जाता है। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस वीडियो को देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा कि कैसे एक शख्स ने इतने लोगों के सामने ऐसी क्रूरता से हत्या कर दी।

पुलिस की कार्रवाई -घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई की। फिलहाल इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जांच जारी है।

सामाजिक प्रतिक्रिया - इस घटना ने समाज में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों की चुप्पी और घटना को रोकने में असफलता ने सामाजिक चेतना पर भी सवाल खड़े किए हैं। 

यह घटना हमारे समाज के लिए एक चिंताजनक संकेत है, जहाँ दिनदहाड़े सरेआम हत्या हो जाती है और लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहते हैं। उम्मीद की जाती है कि पुलिस जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर न्याय दिलाएगी।