दुर्ग पुलिस में ओड़ीसा के दो गांजा तस्करों को मुखबिर की सूचना पर 14 kg गांजे के साथ गिरफ्तार किया ,ओडिशा से कार में गांजा लाकर दुर्ग भिलाई में करते थे सप्लाई एक पुरुष व महिला गिरफ्तार......
दुर्ग पुलिस ने ओडिशा के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया इसमें एक महिला और पुरुष शामिल है दोनों लग्जरी कर में गांजा भर कर ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक ले जाते थे ।पुलिस ने कार और 7.5 लख रुपए कीमत का 14 किलो गांजा जब कर लिया
एसएसपी सिटी सुखनंदन राठौर के मुताबिक उन्हें दुर्ग जिले में ओडिशा से गांजा सप्लाई की जानकारी मिली थी एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर इस मामले में विशेष टीम को लगाया गया था जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा कोमना नुआपाड़ा निवासी जीना थांडी (35) और विकास व्यास देव मांझी (38) कार में गांजा लेकर आ रहे हैं और यहां गांजा बेचने वालों को दे रहे हैं ।
मुखबिर ने बताया कि आरोपी बुधवार को कार में गांजा लाने वाले हैं गुप्त सूचना पर गठित एक पुलिस टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पास छिपी हुई थी ,उसी समय उन्हें ओडिशा की एक कार गुजरी हुई दिखी टीम नेकारों की तो वह नहीं रुकी तभी टीम ने घेर लिया, कार को पकड़ लिया और रोक दिया ।
कार में एक महीना और पुरुष थे पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो अंदर 19 पैकेट गांजा मिला तोड़ने पर कुल वजन 14 किलो निकला पुलिस के मुताबिक जप्त गांधी की कीमत 7.5 लख रुपए है दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया है।
इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया जा रहा था इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। सूत्रों के मुताबिक यह लोग दुर्ग और भिलाई के प्रमुख गांजा सप्लायरों को यह गांजा सप्लाई करते हैं और फिर एक मुफ्त रकम लेकर ओडिशा लौट जाते हैं। पुलिस का कहना है कि वह व्यापारियों से पूछताछ कर रही है जानकारी मिलते ही सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।