बेमेतरा 25 MAY 2024:- जिले के बोरसी में बारूद फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट इस दुर्घटना में लगभग 10-12 लोगों के मारे जाने की सूचना है इसकी अभी तक किसी भी शासकीय अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है घायलों को एम्स हॉस्पिटल रायपुर भेजा जा रहा है ब्लास्ट होने का कारण अज्ञात है घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम पहुंची है फैक्ट्री के बाहर लोगों का हंगामा जारी है बताया जाता है की फैक्ट्री के प्रबंधन के भी कोई लोग अब तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं फैक्ट्री का मालिक मध्य प्रदेश का निवासी बताया जाता है ब्लास्ट की आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी है ।
घटना बेरला थाना क्षेत्र की बोरसी गांव की बताई जाती है ब्लास्ट कैसे हुआ यह कहना भी जल्दी बाजी होगा सुबह 7:00 बजे के करीब हुआ है विस्फोट.. बताया जाता है कि ब्लास्ट में कई लोगों के दबे होने की अभी संभावना जताई गई है एंबुलेंस व टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है बताया जाता है की फैक्ट्री के धमाके में लोगों में हड़कम्प मच गया हादसा सुबह 6:00 से 7:00 के बीच बताई जाती है ब्लास्ट में घायल 6 लोगों को राजधानी रायपुर में भर्ती कराया गया है मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की गई है फैक्ट्री का मालिक मध्य प्रदेश का संजय चौधरी बताया जाता है इस फैक्ट्री में एक शिफ्ट में 100 से 125 लोग काम करते हैं इस ब्लास्ट में कितने लोग मारे गए हैं इस संबंध में जिला प्रशासन भी कुछ भी नहीं बता पा रहा है बेमेतरा के बेरला स्थित बारूद फेक्ट्री में हुए ब्लास्ट की घटना के बाद रायपुर दुर्ग से दमकल वाहन और SDRF की रेस्क्यू टीम हुई रवाना….रायपुर से 01 और दुर्ग से 02 दमकल की वाहन मौके के लिए हुए रवाना….रायपुर से SDRF की 20 सदस्यीय रेस्क्यू टीम हुई रवाना… सांसद विजय बघेल जानकारी लगते ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।