ईव्हीएम (सीयू) मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक लाने-ले-जाने का चतुर्थ श्रेणी के 50 कर्मचारी इस कार्य को देंगे अंजाम

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

इस बार हर मतगणना टेबल पर एक-एक महिला कर्मचारी भी नज़र आयेंगी

बेमेतरा 20 मई 2024/- लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024  संसदीय क्षेत्र 07- अंतर्गत बेमेतरा ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र  साजा,बेमेतरा व नवागढ़ की मतगणना का कार्य आगामी 4 जून 2024 को प्रातः 08.00 बजे से कृषि उपज मण्डी परिसर बेमेतरा में किया जाना है। जिसके लिए ईव्हीएम (सीयू) मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल तक लाने-ले-जाने हेतु विधानसभा क्षेत्र के टेबलवार 50 चतुर्थ  श्रेणी के कर्मचारी इस कार्य को करेंगे।

     कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने कार्य हेतु नामज़द कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इस बार हर मतगणना टेबल पर एक-एक महिला कर्मचारी भी नज़र आएगी। कलेक्टर ने पिछले मंगलवार को हुई अधिकारियों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिये थे कि मतगणना टेबल पर महिला कर्मचारियों को दायित्व  सौपा जाये। बैठक में उन्होंने कहा थाकि महिला कर्मचारियों ने मतदान की प्रक्रिया को भी बखूबी अंजाम दिया है। वह मतगणना कार्य भी अच्छे से निभायेंगी।

      विधानसभा क्षेत्र 68- साजा के स्ट्राँग रूम प्रभारी नायब तहसीलदार थानखम्हरिया मोरध्वज साहू और ईवीएम परिवहन प्रभारी राजस्व निरीक्षक साजा राकेश वर्मा और बी. आदिनारायण थानखम्हरिया होंगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 69- बेमेतरा के स्ट्राँग रूम प्रभारी नायब तहसीलदार बेमेतरा  राजश्री पांडेय, ईवीएम परिवहन प्रभारी राजस्व निरीक्षक बेरला  रामदास भांडेकर व लक्ष्मी नारायण शर्मा बेमेतरा होंगे। वही विधानसभा क्षेत्र 70 - नवागढ़ के स्ट्राँग रूम प्रभारी नायब तहसीलदार नवागढ़ जयंत पाटले को बनाया गया है। ईवीएम परिवहन प्रभारी राजस्व निरीक्षक कमलेश शर्मा और उदयराम सोंड्रे नवागढ़ को बनाया गया है।