छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक वायुसेना कर्मी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। छुट्टियों पर घर आए सैनिक को टेलीग्राम के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया। ठग ने उसे पहले लिंक में लाइक करने का टास्क दिया और हर लाइक के पीछे 50 रुपए दिए। इसके बाद उससे 6 लाख रुपए की ठगी कर ली। पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।जामुल पुलिस ने बताया कि नितिन यादव वायुसेना में कार्यरत है।