कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बेमेतरा 03 मई 2024ः- रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र, ढोलिया, बेमेतरा द्वारा लोकसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भण्डारकर ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. टी डी साहू ने कहा, “हमे प्रत्येक व्यक्ति को मतदान के लिए प्रेरित करने का कर्तव्य निभाना चाहिए। हमारा एक एक वोट समाज में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकता है।“ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साक्षी बजाज ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महोत्सव को उत्साह के साथ मनाएं और मतदान के दिन को एक त्योहार के रूप में सेलिब्रेट करें। इस अवसर पर, कॉलेज के अनेक प्राध्यापक और अधिकारी जैसे कि डॉ. के पी वर्मा, इन. उमेश कुमार ध्रुव, डॉ. असित कुमार पाण्डेय,  कुंती बंजारे, डॉ. हेमलता निराला, डॉ. प्रीती पैंकरा, डॉ. भारती बघेल,  प्रतिभा सिंह सहित कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के प्रभारी तोषण कुमार ठाकुर, डॉ. जितेन्द्र कुमार जोशी, डॉ. लव कुमार, डॉ. तृप्ति ठाकुर और डॉ. अखिलेश कुमार कुल्मित्रा ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से छात्रों और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जो मतदान के महत्व को समझते हुए और इसे बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध दिखे। यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इसने सभी को लोकतंत्र के महत्व और उसमें हर एक वोट की ताकत को समझने का एक अवसर भी प्रदान किया।