बीजेपी के कैंपेन के तहत BJP के बुलावे पर 10 देशों की 25 से अधिक पार्टियों के नेता भारत आएंगे...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

 बीजेपी के कैंपेन के तहत BJP के बुलावे पर 10 देशों की 25 से अधिक पार्टियों के नेता भारत आएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने लगभग 25 वैश्विक पार्टियों को लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान को ऑब्जर्व करने के लिए बुलावा भेजा था। सभी पार्टियों के नेता भारत आने के लिए हामी भर दी है। बीजेपी के फॉरेन अफेयर्स डिपार्टमेंट   के इंचार्ज विजय चौटियावालेने इसकी पुष्टि की है। चौटियावाले ने कहा कि स देशों के अठारह राजनीतिक दलों के नेता उसके बुलावे पर पार्टी के चुनाव प्रचार को देखने भारत आ रहे हैं। हालांकि इस दल में अमेरिका का कोई भी नेता शामिल नहीं होगा। अमेरिका की दोनों पार्टियों सत्तारूढ़ डेमोक्रेट पार्टीऔर विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी में से किसी को भी नहीं बुलाया गया है।सभी अठारह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। साथ ही सभी प्रतिनिधि विदेश मंत्री एस जयशंकरऔर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव  से भी मुलाकात करेंगे। भारत आए सभी प्रतिनिधिमंडल को पूरे चुनावी प्रक्रिया के साथ-साथ बीजेपी के चुनाव अभियान और रणनीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।भारतीय जनता पार्टी ने यह कदम ‘बीजेपी को जानें’ कैंपेन के तहत उठाया है। इसका मकसद पार्टी को ज्यादा से ज्यादा विस्तार देना है। इस पहल के तहत विभिन्न देशों के करीब 70 मिशन प्रमुखों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके अलावा, भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने भी कई देशों का दौरा किया है।