केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आरोपों पर राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आरोपों पर राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है. दिग्विजय सिंह ने X पर पोस्ट करते हुए कहा है कि कल अमित शाह ने अपने भाषण में 17 बार मेरा नाम लिया. यह उनका मेरे प्रति जो अपार प्रेम है वह दर्शाता है. मैं उनका आभारी हूं.

दरअसल, बीते शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के गुना और राजगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाएं की. इस दौरान शाह ने राजगढ़ के खिलचीपुर की सभा में दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा था कि दिग्विजय की राजनीति से परमानेंट विदाई करो राजगढ़ वालों. शाह के पूरे भाषण में दिग्विजय सिंह निशाने पर रहे. जिस पर अब दिग्विजय सिंह का बयान आया है.

दिग्विजय सिंह ने X पर पोस्ट करते हुए कहा है कि ”कल खिलचीपुर की सभा में अमित शाह ने अपने भाषण में 17 बार मेरा नाम लिया. यह उनका मेरे प्रति जो अपार प्रेम है वह दर्शाता है. मैं उनका आभारी हूं, लेकिन जो झूठ बोलने के संस्कार उनके गुरू नरेंद्र मोदी ने उन्हें दिये हैं वह उनके भाषण में 8 बार नज़र आये.”