आदिवासी युवतियों ने पारंपारिक नृत्य कर की वोट की अपील...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

तेज धूप में भी मतदाताओं में उत्साह...

 मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की छह सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी लाइन लगी थी, लेकिन दोपहर होते-होते मतदान केंद्रों पर लोग कम होने लगे। तो वहीं कुछ जगहों पर तेज धूप के बावजूद युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दोपहर 1 बजे तक कुल 38.96 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे अधिक नर्मदापुरम (होशंगाबाद) और सबसे कम रीवा लोकसभा सीट पर वोट डाले गए है।नर्मदापुरम-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र में तेज धूप के बावजूद युवाओं में उत्साह देखने को मिला। यहां दोपहर 1 बजे तक 45.71% मतदान हो चुका है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।वहीं नर्मदापुरम में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आदिवासी समाज सामने आया है। आदिवासी वर्ग की युवतियों ने पारंपारिक नृत्य के साथ वोट करने की अपील की। आदिवासी ब्लॉक केसला में आदिवासी युवतियों ने वोटिंग के लिए जागरूक किया है। शतप्रतिशत मतदान की अपील के साथ युवतियां नृत्य करती नजर आई।सतना लोकसभा चुनाव के अंतर्गत आने वाले मैहर में भी आज सुबह से ही लोग बढ़ चढ़कर मतदान में भाग ले रहे हैं। सुबह से ही मैहर के पोलिंग बूथ पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाएं भी बढ़कर पोलिंग बूथ पर पहुंची और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यहां दोपहर 1 बजे तक 40.83 प्रतिशत तक मतदान हो चुका हैं।दमोह में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां तामपान काफी ज्यादा है। मानो जैसे आसमान से आग बरस रही हो। गर्मी अधिक होने से मतदान केंद्रों में लोग कम हो गए है। दमोह सीट पर दोपहर 1 बजे तक 37.57 फीसद वोटिंग हुई है।