बेमेतरा 26 अप्रैल 2024/- लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिये ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य ज़िला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी बेमेतरा में 26 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 9ः00 बजे से किया जाना था। जो स्थगित हो गया है।
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07-दुर्ग में अभ्यर्थियों की संख्या 25 होने के कारण अतिरिक्त बैलेट यूनिट (बीयू) की आवश्यकता है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा ईवीएम के प्रथम/द्वितीय रेण्डमाईजेशन एवं कमीशनिंग की संशोधित तिथि जारी जायेगी। अतः 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) को प्रातः 9.00 बजे होने कमीशनिंग कार्य स्थगित कर दिया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस आशय का आज सूचना पत्र जारी कर दिया है।