इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने किया चक्काजाम निर्माणाधीन मकान गिरने से निगम कर्मी की मौत.....

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

मध्य प्रदेश केग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में बीती सोमवार की रात निर्माणाधीन मकान के गिरने से उसके नीचे घर में सो रहे निगमकर्मी जगदीश वाल्मीकि मलबे में दब गए। सूचना के बाद रेस्क्यू करने पहुंची SDRF की टीम ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दोषी मकान मालिक के खिलाफ FIR की मांग को लेकर मृतक का शव रखकर हजीरा चौक पर चक्काजाम कर दिया।मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी महावीर राजपूत को मकान के निर्माण के लिए रोका गया था और उसके द्वारा तलघर की खुदाई भी बिना नगर निगम की अनुमति के की गई थी। जबकि पड़ोसी का मकान कच्चा था और नींव  भी बेहद कमजोर थी। इन लोगों ने इस मामले में महावीर राजपूत के खिलाफ FIR दर्ज कर मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की। पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया है कि वैधानिक कार्रवाई और कानून सम्मत तरीके से इस मामले का निराकरण किया जाएगा।