बड़ा हादसाः अब तक नहीं चला पता, दोस्तों के साथ नहाने गए तीन युवकों में से दो नदी में डूबे, 24 घंटे से रेस्क्यू जारी,

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

 जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। दोस्तों के साथ नहाने गए दो युवक नर्मदा नदी में डूब गए। तीन युवकों में से एक तैरकर बाहर निकल आया, जबकि दो युवकों का पता नहीं चल पाया। डूबे युवकों की तलाश जारी है। लगभग 24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार जबलपुर के बांगड़ी मोहल्ला और कटंगा इलाके के रहने वाले तीन दोस्त नर्मदा नदी में नहाने गए थे। नर्मदा में डूबे युवक अजय पासी और नीत्तु कुरील की तलाश जारी है। खतरे को भांपकर सनी कुरील नाम का युवक नदी से बाहर निकल आया था। सनी कुरील का भाई है नीत्तु कुरील। युवकों की तलाश के लिए SDRF की टीमों द्वारा सर्चिंग चलाई जा रही है। नर्मदा नदी के जिलहरी घाट में घटना हुई है। करीब 24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। नदी में लापता हुए दोनों युवकों का अब तक पता नहीं चल पाया है। मोटर बोट और गोताखोरों के जरिए सर्चिंग की जा रही है। जानकारी जांच अधिकारी रमेश वर्मा ने दी।