सुखाताल और करमतरा में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

 बेमेतरा 23 अप्रैल 2024  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के आदेशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत  टेकचंद अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान निरंतर जारी हैं | जिन क्षेत्रों में पिछले चुनाव में 70 प्रतिशत से कम मतदान हुआ हैं, वहा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत आज जनपद पंचायत बेमेतरा एवं नवागढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत करमतरा और सूखाताल मे जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी एल धुर्वे अपने स्टाफ और सचिवो के साथ पहुंचकर बुजुर्ग मतदाता एवं पहली बार वोट डालने वाले  युवा मतदाताओं का नारियल एवं फूल चावल देकर सम्मानित किया | इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों कों 7 मई को वोट डालने निमंत्रित किया साथ ही मतदाताओं को शपथ भी दिलाया गया | शपथ पश्चात ग्रामो मे भ्रमण कर घर घर जाकर पीला चावल और फूल देकर 7 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने निमंत्रण दिया गया | उक्त कार्यक्रम में एडीशनल सीईओ भरत बंजारे, बीपीएम एवं बड़ी संख्या में सचिव गण और  बिहान केडर के सद्स्य स्वयं सहायता समूह के महिलाएं उपस्थित रहे |