राजीव गांधी बाल भविष्य योजना कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन 17 मई तक आमंत्रित प्राक्चयन परीक्षा 09 जून को होगी

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

गरियाबंद 23 अप्रैल 2024  राजीव गांधी बाल भविष्य योजना अंतर्गत राज्य शासन द्वारा प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित/प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वी तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एंव इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए सघन तैयारी कराई जाती है। जिसके लिए कक्षा 09वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित की गई है। सत्र 2024-25 में इन विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2024 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। भरे गये आवेदन में त्रुटि सुधार 18 मई से 20 मई  तक किया जा सकेगा। प्रवेश के लिए चयन प्राक्चयन परीक्षा 09 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जायेगी। ऑनलाइन लिंक में जाकर आवेदन भर सकते है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ट्रायबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन का भी अवलोकन किया जा सकता है।