दौड़ का आयोजन होगा कल हनुमान जयंती पर बीएसएनएल चौक से मैराथन....

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

भिलाई  हनुमान जयंती पर 23 अप्रैल को मैराथन दौड़ का आयोजन बीएसएनएल चौक, सेक्टर-1 से किया जा रहा है। सेक्टर- 2 की पूर्व पार्षद व प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य रश्मि सिंह ने बताया कि मैराथन दौड़ के साथ-साथ महाभोग और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। दौड़ तीन श्रेणियों में होगी। पहली श्रेणी में 15 वर्ष से कम आयु के युवक और युवतियों की 5 किमी या 3 किमी की दौड़ होगी। द्वितीय श्रेणी में 16 से 55 वर्ष आयु के पुरुष और महिला के लिए 10 किमी की दौड़ होगी, जो बीएसएनएल चौक से सेक्टर 9 अस्पताल चौक और बीएसएनएल चौक पर वापस आएगी। तीसरी श्रेणी में 55 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और महिला हिस्सा लेंगे।