भारतीय नौसेना का नया जंगी जहाज, तैयार है चीन-PAK की पनडुब्बियों का किलर...

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

भारत का नेक्स्ट जेनरेशन एडवांस्ड सबमरीन किलर युद्धपोत तैयार होने वाला है. बहुत जल्द इसे समुद्री ट्रायल्स के लिए लॉन्च किया जाएगा. इसका नाम है INS Arnala. इसकी तैनाती चीन और पाकिस्तान की पनडुब्बियों की मौत होगी. ये सिर्फ उन्हें खोजेगा ही नहीं, बल्कि उन्हें खत्म कर देगा. आइए जानते हैं इसकी ताकत...


भारतीय नौसेना के लिए नेक्स्ट जेनरेशन का एडवांस्ड सबमरीन किलर जंगी जहाज तैयार है. यह असल में एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) है. इसका नाम है INS Arnala. इसे कोलकाता की गार्डन रीच शिप बिल्डर्स, कोचीन शिपयार्ड्स और लार्सेन एंड टुब्रो मिलकर बना रहे हैं.  

12,622 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के तहत 16 युद्धपोत बनाए जाएंगे. पहला युद्धपोत आईएनएस अरनाला बहुत जल्द समुद्री ट्रायल्स के लिए पानी में उतरेगा. ये कॉर्वेट श्रेणी का जंगी जहाज है. जिसका डिस्प्लेसमेंट 900 टन होगा. यह करीब 255 फीट लंबा है. इसकी बीम 34 फीट ऊंची है. यह अधिकतम 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगा. अगले कुछ महीनों में ही इसे नौसेना को सौंपा जा सकता है.