देश के लिए जीता गोल्डन और सिल्वर MP की दो बेटियों ने जापान में लहराया तिरंगा....

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

जापान की राजधानी टोक्यो में 18 से 21 अप्रैल तक आयोजित चैंपियनशिप में ग्वालियर की अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी प्राची यादव ने दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं ग्वालियर की ही अंतर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी रजनी झा ने भी एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दोनों बेटियों ने अपने खेल से चैंपियनशिप में भारत का हर तरफ परचम लहराया।भारतीय दल ने 10 गोल्ड 07 सिल्वर और 03 ब्रॉन्ज सहित 20 पदक हासिल किए। बतादें कि, प्राची यादव भारतीय पैराकेनो एथलीट हैं। जिन्होंने वर्ष 2020 टोक्यो पैरालिंपिक में भाग लिया था। प्राची यादव ने पैरालिंपिक विश्व कप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा, साथ ही कैनो में पदक जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बनीं। इस सफलता के चलते प्राची यादव को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है।