अशोका बिरयानी का एमडी गिरफ्तार….

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी

 तेलीबांधा इलाके में लभांडीह स्थित अशोका बिरयानी होटल के गटर में सफाई के दौरान दो कर्मियों डेविड साहू और नीलकमल पटेल की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्रबंधन से जुड़े चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करके एमडी केके तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. धारा 304, 34 के तहत तेलीबांधा थाने में दर्ज इस मामले में सीईओ सनाया तिवारी, जीएम रोहित चंद्र और मैनेजर रूबीना मंडल समेत प्रबंधन से जुड़े अन्य अज्ञात लोगों को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है.