कला में जीवन को बदलने और सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति है.

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

*कला प्रदर्शनी :दिनांक 28 अप्रैल को*

कला में जीवन को बदलने और सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति है. आयोजक का लक्ष्य एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां कलाकार फल-फूल सकें, खुद को अभिव्यक्त कर सकें और व्यापक रूप से दर्शकों तक पहुंच सकें. यह कहना है प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध आयोजकद्वय सुश्री जूली सेनगुप्ता और अदिति बहादुर का।

उन्होने बताया कि 28 अप्रैल 2024 को प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक,  होटल ग्रैंड ढिल्लों भिलाई में 20 से अधिक कलाकारों की अनेकानेक कलाकृतियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देकर और रचनात्मकता का जश्न मनाकर कला की दुनिया में लोगों के लिए नए रोजगार को भी बढ़ावा देने का कार्य कर रही जूली सेनगुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ  के प्रतिभासंपन्न कलाकारों को  एक मंच प्रदान करना , उनकी कला को पहचान दिलाना एवं उन्हें आर्थिक रूप से सम्पन्न  करना है। वे चाहती हैं कि वे कलाकार भी मंच पर उतरें, जिन्हें कभी मंच का अवसर नहीं मिला है। हमारे पास वैज्ञानिक, शिक्षक, बेकर, और कई और पेशेवर लोग हैं, जो एक साथ आएंगे। यह कला- प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय अवसर होगा , कहना है प्रदर्शनी के आयोजकों का। 

विभिन्न प्रकार की कलाएं प्रस्तुत करने वाले प्रतिभाशाली कलाकार अपने अद्वित्य प्रस्तुति दर्शकों को अभिभूत कर देंगे। इस अद्वितीय कला प्रदर्शनी में, छत्तीसगढ़ के अद्भुत कलाकारों की कलाकृतियों की गहराई में डूबने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए एक अविस्मरणीय कार्यक्रम  तैयार है, जो कला को देखने के हमारे तरीके को फिर से परिभाषित करेगा।

इस पहल का उद्देश्य एक ऐसा मंच बनाना है जहां विविध पृष्ठभूमि के प्रतिष्ठित, अनुभवी व उभरते कलाकार अपनी उत्कृष्ट कृतियों का प्रदर्शन कर सकें और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी कला उद्योग में पहचान हासिल कर सकें।