5 साल में महिलाओं को 500 रुपए न दे सके, वे आज एक लाख देने की घोषणा कर रहे : गीता घासी साहू

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

 राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष  गीता घासी साहू ने  कांग्रेस पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। महिलाओं के साथ छल और विश्वासघात कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। महिलाओं के लिए जितने भी वादे किए, एक भी वादा पूरा नहीं किया। पांच साल में जो 500 रुपए महिलाओं को नहीं दे पाए। आज एक लाख रुपए देने सहित बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही हैं। कांग्रेस की घोषणाएं देशभर की महिलाओं के साथ भद्दा मजाक है। कांग्रेस देश को यह बताए कि महिलाओं को 50 लाख करोड़ रुपए सालाना वह कैसे देगी, जबकि देश का कुल बजट ही इतनी राशि का होता है। गीता घासी साहू ने भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में  लगातार  आम जनता के बीच पहुचकर 26 अप्रैल को तीन नंबर पर बटन दबाकर भारी मतो से विजय बनाने का निवेदन किया।