ज्योति ने डाला वोट जो दुनिया की सबसे छोटी महिला है , केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी की वोटिंग......

त्वरित खबरे -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

आज पहले चरण के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। वहीं दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डावने के बाद ज्योति काफी खुश नजर आई। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस  ने नागपुर के एक पोलिंग बूथ में वोट डाकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, आज हम लोकतंत्र का उत्सव मना रहे हैं. सभी को मतदान करना चाहिए, यह हमारा मौलिक अधिकार भी है और कर्तव्य भी। आप किसी को भी वोट दे सकते हैं लेकिन वोट डालना महत्वपूर्ण है।