जिला स्तरीय राम जन्मोत्सव मानिकपुर धनगांव में हर्षोल्लास के साथ मना

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

खुज्जी विधायक भोलाराम साहू,गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए

छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर धनगांव में निषाद समाज द्वारा जिला स्तरीय राम जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें अतिथि के रूप में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद,कांति भंडारी, राम कुमार साहू,लक्ष्मी नारायण साहू,ओम प्रकाश पड़ोती,देव पेंन्द्रो सहित समाज  प्रमुख अतिथि के रूप मे शामिल हुए।


 विधायक भोलाराम साहू एवं उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा भगवान रामचंद्र जी का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को  प्रतीक चिन्ह, शाल , गुलदस्ता भेंटकर स्वागत सम्मान किया।

खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को राम जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा हिंदू धर्म में राम की  व्यापक तौर पर आराधना करते हैं भगवान विष्णु का मनुष्य अवतार था जो त्रेता युग में पृथ्वी पर अवतरित हुए वाल्मीकि द्वारा लिखी रामायण में राम के शासन काल का उल्लेख मिलता है,वाल्मीकि रामायण के अनुसार राम राज्य 11000 वर्षों तक चला।