छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है. छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में 18 नक्सलियाें के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. जवानों ने 10 नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है. वहीं दो जवान घायल हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.