छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में होगा ...

त्वरित खबरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में होना है। नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को पहला चरण चुनाव होना है। इसके लिए मतदान दलों को अति नक्सल संवेदनशील केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। बता दें कि प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को तीन चरणों में मतदान होगा। बस्तर एकमात्र सीट होगी जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। लोकसभा चुनाव से तीन दिन पहले नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान दलों को रवाना किया जा रहा है। नारायणपुर और बीजापुर में मतदान दल हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए रवाना किया गया है।