भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ऋण पर ब्याज की वसूली को लेकर बदमाशों ने एक घर में बम फेंक दिए. इससे उस घर में रह रहे परिवार के एक व्यक्ति और उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. मामला मंचेश्वर पुलिस सीमा के तहत पद्मकेशरपुर गांव का है.
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही किसी भी अन्य अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में दो प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है. इस बमबारी से इलाके के निवासी दहशत में आ गए हैं.