महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

4 अप्रैल तक कर सकेंगे नामांकन दाखिल मतदान 26 अप्रैल एवं मतगणना 4 जून को

गरियाबंद 29 मार्च 2024/ महासमुंद लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 9 में निर्वाचन के लिए अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। रिटर्निंग ऑफिसर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र प्रभात मलिक ने कुल 8 विधानसभा क्षेत्रयुक्त महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन की सूचना आज 28 मार्च को जारी की है। इसमें गरियाबंद जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र राजिम और बिंद्रानवागढ़ शामिल है। इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। अभ्यर्थी कक्ष क्रमांक 6, न्यायालय कलेक्टर जिला कार्यालय महासमुंद में 4 अप्रैल 2024 तक नामांकन दाखिल कर सकते है। नामांकन दाखिल करने का कार्य लोक अवकाश को छोड़कर प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरुवार 4 अप्रैल 2024 अपरान्ह 3 बजे तक है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा शुक्रवार 5 अप्रैल 2024 पूर्वाह्न 10 बजे से होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार 8 अप्रैल 2024 अपरान्ह 3 बजे तक है। मतदान शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को होगी। मतों की गणना 4 जून 2024 को की जाएगी। अधिसूचना की प्रति जिले के सभी एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, उप तहसील, जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका कार्यालय सहित ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है।

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में शामिल विधानसभा क्षेत्र सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, कुरूद, धमतरी में 26 अप्रैल को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केन्द्रों कमारभौदी, आमामोरा, ओढ़, बड़ेगोबरा, गवरगांव, गरीबा, नागेश, सहाबीनकछार एवं कोदोमाली में मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न होगा। बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के शेष मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 4 जून 2024 को किया जायेगा।

-