दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को फटकार लगाई है। कोर्ट ने सरकार से सोमवार तक इमरजेंसी प्लान तैयार करने को कहा है। चीफ जस्टिस रमना ने शनिवार को कहा, 'आपको पता है कि हालात कितने गंभीर हैं। यहां तक कि हम अपने घरों में भी मास्क पहन रहे हैं।'
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से एयर क्वालिटी सुधारने के लिए सोमवार तक इमरजेंसी प्लान तैयार करने को कहा। CJI ने कहा, 'आप बताइए कि आप कैसे इमरजेंसी स्टेप उठाने की तैयारी कर रहे हैं? क्या 2 दिन का लॉकडाउन लगाएंगे? AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) को नीचे लाने के लिए आपके पास क्या योजना है?'
भारतीय प्रोफेसर बिमल पटेल को इंटरनेशनल लॉ कमीशन में पांच साल के लिए चुना गया है। उनका कार्यकाल 1 जनवरी 2023 से शुरू होगा। संयुक्त राष्ट्र में हुए चुनाव में जीतकर वे इस कमीशन के लिए चुने गए। प्रोफेसर बिमल पटेल भारत की राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समिति के सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के 192 सदस्यों में से पटेल को 163 वोट मिले। कमीशन की 8 सीटों के लिए एशिया पैसिफिक ग्रुप से 11 मजबूत दावेदार खड़े थे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की तरफ से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई।