मध्य प्रदेश सिंगरौली में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का भूकंप

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

फिर हिल उठी मध्य प्रदेश की धरती

आज दोपहर 1:48 बजे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया. यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई है. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से भाग निकले.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है. हालांकि अब तक किसी जान-माल के किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने अपने सोशल मीडिया एक्स (X) पर जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र मध्यप्रदेश के सिंगरौली में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे गहराई में था. भूपंक के झटके दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर महूसस किये गए.