महतारी वंदन सम्मेलन स्वामी विवेकानंद सभागार दुर्ग में 10 मार्च को

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग, 10 मार्च 2024/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में महतारी वंदन सम्मेलन 2024 स्वामी विवेकानंद सभागार पद्मनाभपुर दुर्ग में 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग शहर के विधायक गजेन्द्र यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि विधानसभा क्षेत्र अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चन्द्राकर, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, पाटन विधायक भूपेश बघेल, भिलाई नगर विधायक  देवेन्द्र यादव, नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसी प्रकार भिलाई-01 में अम्बेडकर भवन (मंगल भवन), भिलाई-2 में नगर पालिक परिषद चरौदा, नगर पालिक निगम रिसाली में डोम शेड दशहरा मैदान रिसाली, पाटन/जामगांव एम में सामुदायिक भवन अटारी/पाटन एवं धमधा/अहिवारा में सर्व समाज मांगलिक भवन में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।