दुर्ग, 07 मार्च 2023/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा 07 मार्च 2024 को दुर्ग प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय मुख्य न्यायाधीश सिन्हा 07 मार्च 2024 को अपरान्ह 4.30 बजे जिला बार एसोसिएशन दुर्ग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात् शाम 6 बजे वे दुर्ग से बिलासपुर प्रस्थित होंगे।