राजिम कुंभ में भामाशाह सद्भाव समिति द्वारा किया गया पोहा वितरण

त्वरित खबरें - कीर्ति देशमुख रिपोर्टिंग

गरियाबंद   -     राजिम कुंभ कल्प में कुलेश्वर महादेव मंदिर के पास भामाशाह सद्भाव समिति नवापारा-राजिम के द्वारा निशुल्क पोहा वितरण किया गया। समिति के संरक्षक मकसूदन राम साहू ने बताया की रामोत्सव थीम पर राजिम कुंभ का आयोजन किया जा रहा हैं। इसकी भव्यता प्रदेश, देश सहित विदेशों में भी पहुंच रही हैं। मेला में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार असुविधा न हो इसकी पूरी व्यवस्था की गई हैं। वहीं सेवाभाव की दृष्टि से सभी अपने स्तर पर सहयोग कर रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी भामाशाह सद्भाव समिति के तरफ से यहां आने वाले छोटे बच्चे, युवा और बुजुर्गों को स्वल्पाहार में पोहा वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मोहनलाल मानिकपन, उपाध्यक्ष द्वय मानिकराम साहू, रोमनलाल साहू, कोषाध्यक्ष कोमल सिंह साहू, सचिव डॉ. रमेश सोनसायटी, सहसचिव डेरहु राम साहू, खियाराम साहू, पूर्णेन्द्र साहू, दिनेश कुमार साहू, डॉ झुम्मन लाल साहू आदि उपस्थित होकर सहयोग में जुटे हुए हैं।