उज्जैन पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जनता का भरपूर आशीर्वाद12 से13 लोकसभा सीट जीतने का किया दावा

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

उज्जैन। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने उज्जैन पहुंचे। इस दौरान वे शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने गए। वहीं मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या सबसे अहम है और युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। वहीं प्रदेश सरकार इन्वेस्ट समिट कर रही है। जबकि सरकार को रोजगार और आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए योजना बनानी चाहिए।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है और हम प्रदेश में 12 से 13 लोकसभा सीट जीतेंगे। कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके नारों से आम लोगों का पेट भरने वाला नहीं है। जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है।