श्रीशिव महापुराण महायज्ञ कोपेडीह मे 2 मार्च से प्रारंभ

त्वरित खबरें-कीर्ति देशमुख रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। देवादा चौक से लगे ग्राम कोपेडीह में दिनाँक 02 मार्च (शनिवार) से 08 मार्च (शुक्रवार) - 2024 को सप्त दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। 


आज परम् पूज्य भगवताचार्य पंडित योगेंद्र तिवारी जी को शिव महापुराण हेतु श्री फल प्रदान कर संकल्प लिया गया। इस पूण्य आयोजन में समस्त भक्त श्रद्धालु जन तन-मन-धन धान्य से सहयोग प्रदान कर आयोजन को सफल बनावें।