बीजापुर IED ब्लास्ट में भिलाई का जवान शहीद CAF की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल शाहीद

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग छ.ग.

बीजापुर/ भिलाईl छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक CAF जवान शहीद हो गया मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के सुरक्षा बल कैंप बेचपाल से सीएएस की टीम एरिया सर्चिंग के लिए निकली थी इस दौरान गाड़ोकलपारा से कुतुलपारा की ओर सर्चिंग की जा रही थी तभी बचा पाल पद मार के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में एक जवान आ गया और जोरदार धमाका हुआ इस घटना में कैंप बेचपाल में प्रदत प्रधान आरक्षक राम आशीष शहीद हो गए इस घटना के बाद मौके पर सर्चिंग की जा रही है शहीद जवान भिलाई के सेक्टर -2 का रहने वाला था वह बीजापुर में प्रधान आरक्षक के पद पर सेवारत था ! इस दुखद घटना पर समाज के लोगों ने दुख व्यक्त किया ,शहीद जवान के पार्थिव शव को जिला मुख्यालय लाया गया, दरअसल नक्सल प्रभावित इलाके बेचपाल के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा था जवान सड़क निर्माण काम की सुरक्षा के लिए निकले थे इसी दौरान प्रेशर IED की चपेट में आ गया जिससे जोर का धमाका हुआ जवान मौके पर ही दम तोड़ दिया/