छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना में आवेदन की प्रक्रिया 05 फरवरी से 20 फरवरी तक रही। राज्य के विवाहित महिलाएं 21 वर्ष पूर्ण हो गई है वे इस योजना हेतु आवेदन की पात्रता रखते है। आवेदन प्रक्रिया में राज्य भर की महिलाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए राज्य की विवाहित , तलाकशुदा , परित्यक्तता , विधवा महिलाओं ने कुल 75 लाख आवेदन किए। आवेदन प्रक्रिया के बाद अब महतारी वंदन योजना देने के लिए पात्र महिलाओं का चयन किया जा रहा है।
महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को राज्य सरकार के द्वारा प्रति माह 1000 रु. की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य में महतारी वंदन योजना का लाभ मार्च 2024 से मिलना प्रारम्भ हो जाएगा। राज्य के पात्र महिलाओं के बैंक खाते में पहली क़िस्त का भुगतान करने की तिथि 08 मार्च 2024 प्रस्तावित है। पहले क़िस्त के भुगतान के लिए माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ आ रहे है। माननीय प्रधान मंत्री राजधानी रायपुर में आयोजित बड़े से भव्य कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के विवाहित एवं पात्र महिलाओं के बैंक खाते में पहले क़िस्त के रूप में एक – एक हजार रूपये ट्रांसफर करेंगे।
आज के इस आर्टिकल पर हम महतारी वंदन योजना की लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें उसकी जानकारी के साथ – साथ इस योजना से जुड़े अन्य सभी जानकारियां भी उपलब्ध करा रहे है। यदि आपने महतारी वंदन योजना के तहत लाभ लेने के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन किया है तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक और ध्यान से अवश्य पढ़ें। महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। महतारी वंदन योजना का ऐलान राज्य में पिछले वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा पार्टी के द्वारा की गई थी।
महतारी वंदन योजना संक्षिप्त विवरण
प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु , समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने , स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है , जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
योजना के प्रमुख उद्देश्य
राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना का क्रियान्वयन एक निश्चित उदेश्यों की पूर्ति के लिए प्रारम्भ किया है। ज्ञात हो कि हमारे देश , समाज , सोसायटी आदि में महिलाओं की स्तर पुरुषों के मुकाबले आर्थिक रूप से कम आंकी जाती है। जिस कारण से महिलाओं को भेदभाव , शोषण , असमानता सहित कई कष्टों को सहना पड़ता है। इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखकर महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। महतारी वंदन योजना के प्रमुख उद्देश्य निम्न है –
- महिलाओं के स्वावलम्बन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाये रखना।
- महिलाओं को आर्थिक रूप से और भी अधिक स्वावलम्बी बनाना।
- परिवार स्तर में निर्णय लिए जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना।
- समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता , जागरूकता की कमी आदि को दूर करना।
- स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
महतारी वंदन योजना चयन लिस्ट में अपना नाम देखें
महतारी वंदन योजना चयन लिस्ट में नाम होने पर ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार ने इस योजना का लाभ देने के लिए पूर्व में ही दिशा निर्देश जारी कर दिया था। योजना का लाभ हेतु आवश्यक अर्हताएं निर्धारित की गई थी। उक्त सभी अर्हताओं की पूर्ति करने वाले राज्य के विवाहित महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए चयन लिस्ट में नाम होना अनिवार्य है। योजना का लाभ उन्ही महिलाओं को मिलेगा
- महतारी वंदन योजना के तहत अंतिम सूचि देखने के लिए सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट – https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहाँ पर आपको विभिन्न विकल्प जैसे – आवेदन की स्थिति , आवेदन पत्र , शपथ पत्र , योजना से जुड़े आदेश , पात्र महिलाओं की अनंतिम सूचि , पात्र महिलाओं की अंतिम सूचि आदि विकल्प दिखाई देंगे।
- यहाँ पर आपको पात्र महिलाओं की अंतिम सूचि के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- पात्र महिलाओं की अंतिम सूचि के विकल्प को ओपन करते ही कई जानकारी दर्ज करने के ऑप्शन ओपन हो जायेंगे जैसे – जिला का नाम , परियोजना या विकास खंड का नाम , ग्राम पंचायत का नाम , ग्राम का नाम , आंगनबाड़ी का नाम आदि। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर , आधार नंबर एवं कैप्चा कोड को दर्ज करनी होगी।
- मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करते ही महतारी वंदन योजना के लिए पात्र महिलाओं की सूचि ओपन हो जाएगी।
- उक्त सूचि में आप अपना नाम देख सकते है। इस तरह से आप अपने मोबाइल के माध्यम से घर बैठे महतारी वंदन योजना के लाभार्थी या चयन लिस्ट में अपना नाम देख सकते है।
महतारी वंदन योजना से जुड़े लेटेस्ट जानकारी के लिए कृपया हमारे इस वेबसाइट www.nayayojna.in पर नियमित विजिट करते रहें ।