भिलाई हाउसिंग बोर्ड स्थित फौजी नगर वार्ड नम्बर 24 में एक घर में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई | आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई, जिस घर में आग लगी थी उसमें बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई है | माना जा रहा है कि आग में धुएं से बुजुर्ग दंपत्ति का दम घुट गया जिससे उनकी मौत हो गई | घर में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची घंटो चली कड़ी मशक्कत के बाद आखिर आग पर काबू पा लिया गया |पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |
जामुल थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 6:00 बजे के आसपास की है | भीषण आग की लपटों से घर में रखा हुआ पूरा सामान जलकर राख हो गया | बुजुर्ग दंपति की मौत दम घुटने की वजह से हुई पति-पत्नी का नाम चेरियन वर्गिस और जाली वर्गीज बताया जा रहा |