महतारी वंदन योजना हेतु महिला पार्षद पर अवैध वसूली का आरोप पार्षद पद से बर्खादगी की मांग की आयुक्त ने जांच समिति बनाई

त्वरित ख़बरें -माधुरी मंडावी

रिसाली। नगर पॉलिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमाक 15 मौहारी मरोदा की पार्षद व एम आई सी सदस्य श्रीमतीं ईस्वरी साहू पर  वार्ड क्रमाक 23 प्रगतिं नगर रिसाली के पार्षद  धर्मेन्द्र भगत ने आरोप लगाया है की|

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्तमान में महतारी वंदन योजना संचालित है, जिसका आवेदन फार्म नगर निगम द्वारा निःशुल्क दिया जा रहा है ।उसे क्षेत्रिय पार्षद द्वारा आवेदन के साथ अन्य संलग्न किये जाने वाले प्रमाण पत्रों को सत्यापित किया जा रहा है।. महतारी वंदन योजना के साथ अन्य संलग्न किये जाने वाले दस्तावेज जैसे विवाह का प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, परित्यकता प्रमाण पत्र इत्यादी का प्रमाण पत्र वार्ड क्रमांक-15 की पार्षद ईश्वरी साहू द्वारा एक प्रमाण पत्र सत्यापित करने का आवेदकों से 20 रु. प्रति प्रमाण पत्र रिश्वत के रुप में लिया जा रहा है। जबकि शासन की ओर से यह योजना पूर्णतः निःशुल्क है। इन आवेदन धारियों श्रीमती दीपा शर्मा, श्रीमती हेमिन जिन्होने महतारी वंदन का आवेदन फार्म जमा कर दिया गया है। उनसे भी अन्य आवेदन धारियों से भी 20 रु. लिये बिना पार्षद प्रमाण पत्रों को सत्यापित नही कर रही है। पार्षद द्वारा 20 रु. लेने की बात पार्षद द्वारा विडियो में भी स्पष्ट रुप से कहा है की सुबह 9: बजे से लेकर रात 11 बजे तक काम करती हूँ। इसलिए 20 रु. लेती हूँ। भगत ने नगर पालीक निगम रिसाली के आयुक्त आसिस देवागन को बीस रुपये के नोटरी के स्टाम्प पत्र के माध्यम से आरोप लगाते हुए श्रीमती ईश्वरी साहू पार्षद वार्ड क्रमांक-15 रिसाली को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 19 (अ) के तहत् बर्खास्त करने की माँग की है*

क्या कह रहे निगम आयुक्त - 

महिला पार्षद के द्वारा पैसे के लेन देन को लेकर जांच समिति बनाकर विधिवत जांच की जा रही है।

आसिस देवागन, आयुक्त

नगर पॉलिक निगम रिसाली

क्या कह रहे महापौर  - 

शासन इस योजना में अगर महिला पार्षद के द्वारा  लेन देन किया  होगा तो मैं इसकी जांच करवाउंगी।

श्रीमतीं शशि सिन्हा,महापौर, नगर पॉलिक निगम रिसाली

पार्षद पति - 

पैसे के लेन देन की बात को लेकर  जब पार्षद ईस्वरी साहु का पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो उनके पति ईस्वर साहू ने कहा की वे ब्यस्त है बताईये।  उन्होने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा की कोई शौक से दे रहा है तो वे रख लेती है।यह विपक्ष की साजिश है।

ईस्वर साहू

पार्षद ईस्वरी साहू के पति*