ग्राम गब्दी मे तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता सम्पन्न हुई

त्वरित ख़बरें -माधुरी मंडावी

पाटन विधानसभा।ग्राम गब्दी मे त्रिदिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि, शंकर बघेल सामाजिक कार्यकर्ता, विशेष अतिथि छन्नूलाल साहू शिक्षक, कविता साहू ( जनपद सदस्य पाटन) लोकेश्वरी नेताम (सरपंच), के द्वारा भगवान राम दरबार के तैल चित्र का पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात श्रीराम कृपा मानस परिवार ( दरबार मोखली) ने सुमधुर संगीत मय राम कथा की प्रस्तुति के साथ त्रिदिवसीय मानस गान का शुभारंभ हुआ। द्वितीय दिवस बारह एवं तीसरे दिन ग्यारह रामायण मानस मंडलियों ने अत्यंत भक्ति पूर्ण संगीत मय राम कथा का सारगर्भित व्याख्या से विशाल जनमानस को रामरस से सराबोर कर दिया। रामायण मानस गान प्रतियोगिता मे पुरुष वर्ग से,प्रथम स्थान शील सिंधु राघव मानस मंडली परसाही, द्वितीय श्री शिव सुमन मानस परिवार भिरई, तृतीय संगम मानस मंडली खल्लारी, चतुर्थ श्रीसत्यम शिवं सुंदरम मानस मंडली आर्यनगर कोहका भिलाई, पंचम स्थान पर रामसिया मानस परिवार जिंदा कबीरधाम।महिला वर्ग से प्रथम स्थान मां शारदे महिला मानस मंडली चिलाडबरी अंबागढ़ चौकी, द्वितीय ममतामई महिला मानस मंडली भोथली डोंगरगढ़, तृतीय जय मां मनकेशरी महिला मानस मंडली टेहकापार उत्तर बस्तर, चतुर्थ शिवशक्ति महिला मानस मंडली माना बस्ती रायपुर को पुरस्कृत किया गया।

 विशेष पुरस्कार की श्रेणी मे, व्याख्या विशेष के लिए श्री राम चरित मानस परिवार मलपुरीकला अहिवारा, संगीत विशेष पर सत्संग सरिता मानस मंडली भेंडी राजिम, अनुशासन विशेष तुलसी के राम मानस मंडली जंगुला सलिहा उड़ीसा को पुरस्कार प्रदान किया गया।  प्रतियोगिता के निर्णायक व्याख्या पक्ष, डॉ बी आर साहू एवं संगीत पक्ष डॉ भुपेंद्र मानिकपुरी रहें। विजेता मंडलियों को आयोजन समिति ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  त्रिदिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि शरदबघेल सामाजिक कार्यकर्ता, अध्यक्षता भुपेंद्र बघेल ने की विशेष अतिथि देवकुमार निषाद, डॉ हिरेन्द्र सोनवानी, डॉ हेमंत धनकर, रामाधार वर्मा ने उपस्थित प्रदान की।  आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारी टिकेंद्र साहू,हेमेन्द्र यादव, सोहन साहू,पवन कुमार साहू, भीखम कुंजाम, सूरज चंद्राकर, गोरेलाल नेताम, उमेश निर्मल, चितरंजन यादव,जीवन धुर्वे ने सभी दानदाताओं एवं सहयोग देने वालों के प्रति आभार प्रकट किया