भिलाई में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के सानिध्य में 108 कुंडिय संकट मोचन हनुमत महायज्ञ एवं श्री राम कथा का भाव आयोजन होने जा रहा है | इसी कड़ी में 15 फरवरी यानी कि आज 108 कुंडिया संकट मोचन हनुमत महायज्ञ में सुबह 10:00 बजे 500 महिलाओं के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसका मार्ग गणेश मंदिर सेक्टर 5 से सेंट्रल एवेन्यू होते हुए बेरोजगार चौक से सिविक सेंटर कथा स्थल पर समाप्त होगी कलश यात्रा में देसी, धमाल बैंड वह भव्य रथ के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी l पहले जगत गुरु रामभद्राचार्य आने वाले थे भिलाई गौरतलाप है कि इस आयोजन में जगत गुरु रामभद्राचार्य आने वाले थे परंतु उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनके मार्गदर्शन से 16 17 फरवरी को 2:30 बजे से कथा व्यास अनिकेत कृष्ण महाराज नर्मदा तट वाले द्वारा प्रवचन हनुमंत कथा एवं संध्या 8:00 बजे दिव्या दरबार हरि इच्छा तक करेंगे इस विराट आयोजन में भारत देश की सुप्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी निशा ऋतंभरा के श्री मुख से श्री राम कथा सभी राम भक्त भक्ति सागर में गोता लगाएंगे वहीं देश की अंतरराष्ट्रीय कथावाचक साध्वी ऋचा मिश्रा 21 22 फरवरी को अपनी मधुर वाणी से भिलाई की रस धारा को भक्ति में कर देगी |
20 फरवरी को राम भक्तों संघ सांसद विजय बघेल करेंगे सुंदरकांड
दुर्ग सांसद विजय बघेल छत्तीसगढ़ वासियों को सुख शांति और निरोगी काया के लिए राम भक्तों संग 20 फरवरी को स्वयं सुंदर कांड करेंगे आयोजन समिति की निशु पांडे ने जानकारी देते हुए कहा, कि भिलाई में आज तक इतना विशाल आयोजन अब तक नहीं हुआ जिसमें कथा क्षेत्र को छोड़कर लगभग एक-एक कर में 108 यज्ञ कुंड का निर्माण हुआ है रामबालक दास महाराज सिद्धि प्राप्त संतों के सानिध्य में 108 कुंडी संकट मोचन मनोकामना पूर्ति हेतु हनुमत महायज्ञ कर भिलाई के संपूर्ण वातावरण शुद्ध करेंगे दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सभी भक्तों राम भक्तों से आवाहन किया है कि इस लघु भारत को सुंदर निरमा स्वच्छ संपन्न बनाने इस महायज्ञ में सब परिवार उपस्थित होकर आहुति करें |