जनता के विश्वास को तोड़ने वाली बजट : भोलाराम साहू

त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने छत्तीसगढ़ के बजट में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट जनता के विश्वास को तोड़ने वाली बजट है। यह बजट छत्तीसगढ़ राज्य को पीछे धकेल दिया है. छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों के लिए लोक लुभावाने  घोषणाएं की गई है।सभी वर्गों के लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है। इस बजट में लोगों को  केवल निराशा हाथ लगी है। किसानों को छलने का काम करने वाली सरकार है, मोदी की गारंटी में किसानों को अब तक उनके खाते में 3100 की राशि नहीं मिल पाई है।