रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के अंतर्गत आने वाले मरोदा सेक्टर में बीएसपी के द्वारा अंडर लाइन पाइप लाइन बिछायी गयी है। इसके माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है ।नेवई थाना के ठीक पीछे बी एस पी का पाइप लाईन फुट जाने के कारण मरोदा सेक्टर के लोगो को प्रदूषित पानी पीने मजबूर हैं। फूटी पाइप लाइन से बड़ी मात्रा में पानी रोज बह जाता है। दूषित पानी के कारण कभी भी मरोदा सेक्टर में बड़ी बीमारी फैल सकती है। यहां के नागरिकों ने उद्यानिकी विभाग बी एस पी के अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्द ही उक्त नीलगिरि के पेड़ को हटाने व फूटे पाइप लाइन को सुधारने की मांग की है। बताया जाता है कि अंडर ग्राउंड पानी के पाइप लाइन इसके कारण लीकेज हो गया है