बेमेतरा - प्रधानमंत्री के ’परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के बाद इसी स्कूल में चल रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू और कलेक्टर रणबीर शर्मा शामिल हुए। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने उपस्थित स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी हम सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ’परीक्षा पे चर्चा’ प्रेरक उद्बोधन सुना। इससे निश्चित रूप से बच्चों में नयी ऊर्जा का संचार होगा। उनका आत्मविश्वास और अधिक मजबूत होगा। हम सभी कितने सौभाग्यशाली हैं कि जब आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तब आपको न सिर्फ आपके शिक्षकों, माता-पिता और मित्रों का साथ मिल रहा है, बल्कि देश के प्रधानमंत्री भी आपके साथ खड़े हैं। बच्चों प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्शकों को खूब तालियां बटोरी।
उन्होंने कहा कि सकारात्मकता और मेहनत विद्यार्थियों के लिए सफलता की कुंजी है। आपको हर चुनौतियों पर विजय पाते हुए अपनी सकारात्मकता को बनाए रखना है। कलेक्टर ने बच्चों से कहा कि परीक्षा की तैयारी तभी ठीक तरह से हो पाती है, जब आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ठीक तरह से तैयारी करते हैं। उन्होंने कहा कि वे भी इसी तरह सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। मेहनत और पूरी लगन-निष्ठा के साथ यहां तक पहुँचे है। इसके लिए उन्होंने अपनी माँ के रोचक क़िस्से भी साझा किए। जो हर बच्चे की माँ करती है।
विधायक दीपेश साहू ने भी अपने स्कूल का ज़िक्र करते हुए खटे-मीठे संस्करण सुनाये। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि सभी बच्चे अच्छे नंबर लाकर ही कामयाब हो, सामान्य औसत वाला बच्चा भी आगे चल कर बिजनेसमैन, राजनीति में प्रवेश कर अपना भविष्य उज्ज्वल कर देश की भी सेवा कर सकता है। उन्होंने अपना उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि चाहे परीक्षा हो, खेल हो या कोई प्रतियोगिता हो अपना सर्वोत्तम देने का प्रयास करें। परिणाम आपके पक्ष में आएगा।विधायक श्री दीपेश साहू ने बच्चों को आगामी परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। परीक्षा में मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिये और बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।