आयुक्त ने सफाई एवं निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान स्वच्छता अपनाने जागरूक करने तथा निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने अधिकारियों को दिये निर्देश

त्वरित खबरें- खुमेंद्र कुमार निषाद

राजनांदगांव। सफाई एवं निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में नगर निगम आयुक्त  अभिषेक गुप्ता आज प्रातः तकनीकि एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ आर.के.नगर, कौरिनभाठा, बसंतपुर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर साफ सफाई में सभी कर्मचारी उपस्थित रहने एवं निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये।

आयुक्त  गुप्ता सफाई निरीक्षण के दौरान कमला कालेज रोड, बसंतपुर रोड के डिवाईडरों के आजू बाजू साफ सफाई कर कचरा उठाने निर्देशित किये, बसंतपुर में बस्ती के अंदर कचरा व झिल्ली पन्नी पडे रहने पर नियमित रूप से साफ सफाई कराने प्र. स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को निर्देशित किये। इसी प्रकार कौरिनभाठा में श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में नालियों व गलियों की प्रतिदिन साफ सफाई कर कचरा उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि साफ सफाई रखकर, स्वच्छता अपनाने, संक्रामक बीमारी दूर भगाने लोगों को समझाईस देवे। इसके अलावा कौरिनभाठा तालाब निरीक्षण कर तालाब एवं उसके आस पास 8-10 दिनों मंे साफ सफाई करने, कटिली झाडिया काटने निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मी निर्धारित समय तक सफाई करना सुनिश्चित करेंगे, बिना कारण तथा लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करे। कौरिनभाठा में एमएमयू का निरीक्षण कर दवाई की उपलब्धता की जानकारी लेकर निर्धारित समय तक नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होेने कहा कि जनता की स्वास्थ्य से जूडे काम में लापरवाही न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में प्रेस क्लब में चल रहे नाली निर्माण कार्य में तेजी लाकर गुणवत्ता के साथ कार्य कराने कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके को निर्देशित किये। उन्होंने कहा कि सीमेंट कांक्रिटींग रोड निर्माण कार्य में गति लावे ताकि ग्रीष्म ऋतु के पूर्व कार्य पूर्ण हो सके। कौरिनभाठा में स्वर्णकार समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का जायजा लेकर गुणवत्ता का ध्यान रखकर प्रतिदिन तराई करने के निर्देश दिये, उन्होंने कौरिनभाठा तालाब सौदर्यीकरण कार्य चालू नहीं करने पर संबंधित ठेकेदार से अविलंब काम चालू कराने के निर्देश प्र.कार्यपालन अभियंता  कामना सिंह यादव को निर्देशित किये। बसंतपुर में नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य गुणवत्ता के साथ कराने तथा नाला का ढाल ठीक रखने निर्देशित किये, जिससे पानी न रूके व सुचारू रूप से बह जाये। उन्होंने कहा कि सभी तकनीकि अधिकारी अपने अपने वार्ड के कार्य तुरंत प्रांरभ करावे, अधुरे कार्य जल्द पूर्ण करावे। काम नहीं करने पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करे।