ग्राम पंचायत सचिव स्व.राय सिंह धुर्वे की मृत्यु पर उनके परिवार को मिली 5 लाख की बीमा राशी

त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

छुईखदान :-  ब्लॉक छुईखदान के सबसे सीधे , विनम्र , मृदुभासि रहे ग्राम पंचायत सचिव स्व.राय सिंह धुर्वे भैया जी की मृत्यु उपरांत उनके परिवार को मिलने वाली सामान्य मृत्यु बीमा 5 लाख रुपए की राशि (एक्सिस बैंक समझौता अनुसार) डीडी उनके नॉमिनी धर्म पत्नि जनता धुर्वे को दिनांक 24.1 .2024 दिन बुधवार को देने हेतु आयोजन किया गया जिसमे एक्सिस बैंक के क्लस्टर हेड दुर्ग संभाग सुशांत कुमार साहू सर , सुभाष गेन सर गवर्नमेंट डिपार्मेंट दुर्ग क्लस्टर एवं एक्सिस बैंक ब्रांच मैनेजर खैरागढ़  रिंकू सोनी सर के द्वारा डीडी प्रदान किया गया  जिसमे ब्लॉक सचिव संघ के अध्यक्ष निलेश सिंह , ब्लॉक सचिव हिरेन्द्र नगपुरे कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश झारिया  , जिला अध्यक्ष लोकेश जंघेल , लाला राम जंघेल, बाला राम जंघेल, आत्माराम साहू, कंश राम , रोहित जंघेल,  प्रीति राजपूत ,  अजय जंघेल , चंद्रेश सेन, प्रेम देवांगन , एवम समस्त सचिव साथीगण उपस्थित रहे