कलेक्टर पहुँचे भद्रकाली मंदिर तैयारियों का लिया जायज़ा

त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

बेमेतरा - धार्मिक नगरी अयोध्या में  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। बेमेतरा ज़िले में भी समारोह को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं है। बेमेतरा  में   रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रशासनिक स्तर पर भी खास तैयारी की गई है ।अयोध्या में  श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही बेमेतरा में माहौल राममय हो गया है। 22 जनवरी सोमवार की देर शाम भद्रकाली तालाब में 21 हज़ार दिए जलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी कर ली गई है । कलाकार   सुबह से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। शाम 4 बजे से शाम  6 बजे तक मानस गान का पाठ करेंगे। कला जत्था भी  कार्यक्रम करेंगे। रात्रि 8 बजे महाआरती एवं दीपदान महोत्सव होगा। 

   रविवार शाम को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए कलेक्टर रणबीर शर्मा भद्रकाली मंदिर पहुँचे। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, सहित सीईओ ज़िला पंचायत श्रीमती लीना मंडावी,अपर  कलेक्टर डॉ.अनिल बाजपेयी,  सी. एल. मार्कण्डेय, एसडीएम सुश्री सुरुचि सिंह, संयुक्त कलेक्टर  उमाशंकर बांधे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पिंकी मनहर, और सीएमओ श्री भूपेन्द्र उपाध्याय उनके साथ थे। दीपोत्सव के लिए दीए और तेल आम जन और संस्थाओं ने भी दान किए हैंण् स्थानीय कलाकारों द्वारा मानस गान का पाठ किया जाएगा कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है सभी धार्मिक संस्थाएं  बढ़ चढ़कर दीपोत्सव की तैयारी में जुटे हुए हैंण् पूरे शहर को एक दिन पहले ही राम के रंग में रंग दिया गया है।