रायपुर :- कंडरका - बेरला मुख्य मार्ग पर ग्राम नेवनारा लोर नाला पुलिया के नीचे लगभग 25से 35 वर्षीय महिला की जली हुई लाश पाई गई है. शरीर का ऊपरी हिस्सा जल गया है,घुटना से नीचे जलने से बचा है.हत्या करके वहाँ लाकर जला देना प्रतीत हो रहा है।
पहचान के संकेत :-
*दोनों पैर में छोटा मोजा पहनी है.
*रंग गोरी है .
* पैर में पायल और बिछिया नहीं पहनी है , कुछ दिन पहले लगाया हुआ मेहंदी है।
* हाथ की बीच की उंगली और तर्जनी अंगुली में अँगूठी पहनी है , एक अंगूठी में अंग्रेजी का अक्षर S लिखा है।
* दोनों हाथों में 8 -8 चुड़ी पहनी है। जिसमें से 6-6 चुड़ी काँच की और आगे और पीछे का मेटल का है।
* शरीर की ऊँचाई 4 फ़ीट 6 इंच से 5 फ़ीट तक लग रहा है।
*घटना दिनाँक 17.01.24 के रात 9 बजे से आज दिनांक 18/1/24 के सुबह 08.00 बजे के बीच की है. कृपया अपने गाँव और क्षेत्र में पतासाजी कर सुचना मिलने पर
* चौकी कंडरका प्रभारी को
मोबाइल नंबर -9009821092
*थाना प्रभारी बेरला को मोबाइल नंबर :-7869746665
*अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बेरला मोबाइल नंबर :-7000284450
* पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर -9479192013
को सूचित करने का कष्ट करें।