दादा और चाचा ने मिलकर 17 साल की अपनी ही बच्ची को मार डाला

त्वरित ख़बरें - जींस पहनने पर दादा ने नाबालिग पोती का बेरहमी से किया कत्ल, शव को पुल से नीचे फेंका

दादा और चाचा ने मिलकर 17 साल की अपनी ही बच्ची को मार डाला

 देवरिया उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दादा और चाचा ने मिलकर एक 17 साल की अपनी ही बच्ची को मार डाला। आरोप है कि बच्ची को जींस न पहनने के लिए कहा गया था लेकिन उसने दादा और चाचा की बात नहीं मानी। बच्ची कुछ दिनों पहले ही लुधियाना से लौटी थी। वह वहां वेस्टर्न कपड़े पहनती थी। जब वह अपने पैतृक गांव लौटी तो उस पर भारतीय परिधान में वापस जाने के लिए दबाव डाला जा रहा था। हाथापाई के दौरान हुई घायल बताया जा रहा है कि घर में अपने चाचा और दादा के साथ हाथापाई के दौरान लड़की दीवार से टकराकर लहूलुहान हो गई। चाचा और दादा ने उसे अस्पताल ले जाने की बजाए कुछ देर घर पर ही पड़ा रहने दिया। पुल से फेंका शव, ग्रिल में फंसा आरोपियों ने बाद में शव को कासिया-पटना राजमार्ग पर पाटनवा पुल से फेंक दिया, लेकिन वह पुल की ग्रिल पर फंस गया। घंटों तक शव वहीं लटका रहा और राहगीरों ने देखा, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। लुधियाना से कुछ दिनों पहले आई थी लड़की पुलिस के मुताबिक, परिवार के लुधियाना शिफ्ट होने के बाद लड़की ने जींस और टॉप पहनना शुरू कर दिया था। जब वह अपनी मां के साथ पैतृक गांव लौटी तो चाचा और दादा ने उसे सलवार-सूट दुपट्टे के साथ पहनने को कहा। लड़की ने इससे इनकार कर दिया। उसे ताने मिलने लगे तो वह ज्यादा समय घर के बाहर बिताने लगी। दादा गिरफ्तार, चाचा की तलाश जारी पुलिस ने बताया कि लड़की का शव ग्रिल से लटकने की सूचना पर पुलिस पहुंची। लड़की की पड़ताल की गई तो उसके घर का पता चला। सख्ती से पूछताछ में पूरा मामला सामने आया। इस मामले में लड़की के दादा और पेशे से ऑटो चालक हसनैन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके चाचा अभी भी फरार हैं।